गया, अक्टूबर 18 -- Gaya News: वजीरगंज के भिंडस-चनंडीह सड़क पर भिंडस से आगे तीखे मोड़ के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में मोहड़ा निवासी परशुराम यादव और कैलाश प्रसाद सेलवे निवासी सागर कुमार तथा घुरहा निवासी ऑटो चालक जितेंद्र कुमार शामिल हैं। बताया जाता है कि टेम्पो गया से गहलौर जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 हेल्पलाइन टीम ने सभी घायलों को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...