Gaya News: वजीरगंज के एकंबा में विद्यालय की रसोइया का आकस्मिक निधन
गया, अगस्त 13 -- Gaya News: प्राथमिक विद्यालय एकंबा में कार्यरत 37 वर्षीय रसोइया ज्ञानती देवी का बुधवार देर रात उनके घर पर आकस्मिक निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार सुबह मुखिया राजकुमार शर्मा मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। ज्ञानती देवी वर्ष 2005 से विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्यरत थीं। उनके पति महेंद्र दास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ग्रामीणों और शिक्षकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.