Gaya News: वजीरगंज : सड़क हादसे में बाइक सवार दिव्यांग युवक की मौत, एक घायल रेफर
गया, अक्टूबर 22 -- Gaya News: गया-राजगीर एनएच-82 पर पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरियावां मोड़ के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, रंजीत चौहान (27) मानपुर प्रखंड के जहाना उसरी गांव का रहने वाला था। लालजीत चौहान (28) घायल है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. नंदलाल प्रसाद की देखरेख में प्राथमिक उपचार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.