Gaya News: वजीरगंज : बाल श्रम छोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो के नारों से गूंजा तरवां
गया, जुलाई 25 -- Gaya News: मानव तस्करी, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी उन्मूलन सप्ताह के समापन पर शनिवार को मध्य विद्यालय तरवां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कवच परियोजना, सेंटर डायरेक्ट गया एवं प्रशासन के सहयोग से हुए कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चों ने "बाल श्रम छोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो और मानव तस्करी रोकें, बच्चों का भविष्य संवारें जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दिवाकर भारती ने की। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर यादव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार, परियोजना पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वक्ताओं ने शिक्षा को बाल श्रम रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.