गया, अगस्त 10 -- Gaya News: प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रखंड स्तरीय पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से रमाकांत सिंह को प्रखंड अध्यक्ष और शिव शंकर प्रसाद को उपाध्यक्ष चुना। बैठक का संचालन कर रहे दिनदयाकर भारती ने बताया कि करीब तीन वर्षों के बाद संगठन का पुनर्गठन किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमाकांत सिंह ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को अनाज का पूरा वजन नहीं मिलने की समस्या गंभीर है। यह भी पढ़ें- Palamu News: रवींद्र कुमार पांडेय जिला अध्यक्ष व प्रेम प्रकाश चुने गए सचिव उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध कराने में भी संगठन के सभी सदस्य स...