Gaya News: वजीरगंज : दुकान में लगी आग, ढाई लाख का नुकसान
गया, नवम्बर 10 -- Gaya News: वजीरगंज बाजार में सोमवार की देर रात एक प्लास्टिक एवं जेनरल दुकान में अचानक आग लग गई, इस घटना में दुकान में रखे करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना से मिनी दमकल घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से भी रोक लिया। पीड़ित दुकानदार किशोरी साव ने बताया कि रात में दुकान बंद थी। आशंका है कि पास में किसी व्यक्ति द्वारा पटाखा जलाया गया होगा, जिसकी चिंगारी दुकान के अंदर चली गई और आग लग गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: जिले में 18 जगहों पर अगलगी की घटना, 28 लाख का नुकसान आग की चपेट में आने से प्लास्टिक के तिरपाल, कैलेंडर, करंट जाली, मच्छरदानी, बाल्टी, प्लास्टिक के बर्तन समेत कई अन्य सामान जलकर नष्ट हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.