Gaya News: लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से भक्तिमय हुआ मानपुर
गया, अक्टूबर 24 -- Gaya News: मानपुर प्रखंड के गंधार मोड़ के समीप आयोजित चतुर्मास श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। यज्ञ मंडप से निकल रही अष्टगंध की सुगंध और वैदिक मंत्रोच्चार से आसपास का वातावरण आध्यात्मिक बना हुआ है। यज्ञ मंडप में पांच विद्वान पुरोहित एक स्वर में मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं। वहीं, गुजरात से आए आचार्य और जहानाबाद जिले के इक्कीन मठाधीश वेंकटेशाचार्य ने प्रवचन के दौरान मां देवकी के बारे में विस्तार से बताया। राजेंद्र संस्कृत विद्यालय के बटुक ब्रह्मचारी नमः शिवाय ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन आचार्य सुदर्शनाचार्य ने किया है। यह महायज्ञ 22 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.