गया, अक्टूबर 21 -- Gaya News: रोटरी क्लब ऑफ गया युवा की ओर से पुलिस लाइन स्थिति एक निजी होटल में फन एंड फेलोशिप कार्यक्रम के तहत ग्रैंड डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों, उनके परिवारों और बच्चों सहित करीब 60 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की धुन पर लोगों ने गरबा-डांडिया का आनंद उठाया। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस्ड कपल का पुरस्कार स्वाति-पीयूष, अर्चना-दिव्य और रिमझिम-अंकित को मिला। बेस्ट मेल डांसर विशाल बने, जबकि बेस्ट फीमेल डांसर का पुरस्कार सुनैना, रुचि और स्वाति जैन को मिला। बेस्ट कपल डांसर का खिताब साक्षी-अर्चित की जोड़ी ने जीता। क्लब के सचिव डॉ. सुरभि ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सदस्यों और उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, मित्रता और एकजुटता को बढ़ावा देना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...