Gaya News: रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी ने सीएसयूबी में किया पौधारोपण
गया, जुलाई 25 -- Gaya News: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी ने शनिवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) परिसर में 'ट्री प्लांटेशन ड्राइव 2.0' का आयोजन किया। अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में 250 पाम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के प्रायोजक रोटेरियन शिव अरुण डालमिया तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन राजकुमार दुबे रहे। अभियान की विशेषता यह रही कि सभी रोटेरियंस ने अपने-अपने नाम की नेम प्लेट लगाकर पौधारोपण किया। इसका उद्देश्य पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश देना था। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी की अध्यक्ष डॉ. महजबीन नेशात अंजुम, सचिव अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आकाश जैन, डॉ. रतन कुमार, अमरेश कुमार, निशांत कुमार सहित बड़ी संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.