गया, अगस्त 28 -- Gaya News: बचपन की नोकझोंक, छोटी-छोटी शरारतें और एक-दूसरे के लिए ढेर सारा प्यार...। भाई-बहन के रिश्ते की यह खूबसूरत यादें शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर जीवंत हो उठीं। रेशम की डोर में स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का संकल्प पिरोकर बहनों ने भाइयों की कलाई सजाई। भाइयों ने भी बहनों की खुशियों, सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही घर-घर उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने स्नान-पूजन के बाद भाइयों की माथे पर तिलक लगाया, उनकी कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं और आरती उतारी। इसके बाद मिठाई खिलाकर भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का वादा किया। कई घरों में राखी बांधने के बाद भाई-बहनों ने साथ बैठकर भोजन किय...