गया, सितम्बर 9 -- Gaya News: गया जंक्शन आरपीएफ की टीम ने रेलवे संपत्ति की चोरी और अवैध खरीद-बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरपीएफ ने गया जी शहर के शिखर मोड़ स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी कर रेलवे में उपयोग होने वाले लोहे के नौ छोटे-बड़े चदरे और दो पेंड्रोल क्लिप बरामद किए। बरामद रेलवे संपत्ति की अनुमानित कीमत 4105 रुपये आंकी गई है। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक आरके सिंह, उप निरीक्षक विकास कुमार, सहायक उप निरीक्षक सनाउल्लाह खान और आरक्षियों की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कबाड़ी दुकान संचालक संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह मानपुर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, वार्ड संख्या 50 का निवासी बत...