गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: पितृपक्ष मेला-2026 में देश के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले पिंडदानियों के बीच विदेशी तीर्थयात्री भी गया जी आ रहे हैं। गुरुवार को रूस की पांच विदेशी महिलाओं ने पिंडदान किया। विदेशी महिला नीना हारा, अनास्तासिया इस्मागिलोवा, यूलिया लावरेन्तिएवा, केसेनिया अब्रामोवा और ल्यूडमिला शालामोवा ने पूरे विधान के साथ गयाश्राद्ध किया। विष्णुपद इलाके के देवघाट पर स्थित ओडिशा भवन में दोपहर महिलाओं ने एक साथ गयाश्राद्ध कर दिवगंत पूर्वजों के मोक्ष की कामना की। फल्गु में पिंड प्रवाहित करने के साथ तर्पण भी किए। विष्णुचरण पर पिंड अर्पित कर पितरों की मुक्ति की कामना की। अक्षयवट का विधान कर एकदिनी गयाश्राद्ध संपन्न किया। विदेशी महिलाएं इस्कॉन मंदिर के नेतृत्व में पिंडदान किया। यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान,...