गया, जुलाई 8 -- Gaya News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार को गया संग्रहालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय को आधुनिक, आकर्षक और जनोपयोगी सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गया संग्रहालय मगध क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसे राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाने चाहिए। मगध की विरासत को मिलेगा नया स्वरूप यह भी पढ़ें- Gaya News: दिग्गी तालाब के आधुनिक सौंदर्यीकरण से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान नवनियुक्त सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. अमित रंजन ने संग्रहालय की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ...