गया, सितम्बर 28 -- Gaya News: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शैलेन्द्र कुमार को गया जी जिला तैलिक साहू सभा की ओर से सम्मानित किया गया। रूस से वापस लौटने के बाद समारोह का आयोजन कर नीमचक बथानी प्रखंड के खुखड़ी गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार का सम्मान हुआ। तैलिक साहू सभा के जिला अध्यक्ष अजय साव नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शैलेन्द्र कुमार को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छोटन साव , सचिव रणजीत कुमार, उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार , महिला अध्यक्ष पुष्पा देवी संगठन मंत्री श्रवण कुमार,धनंजय कुमार व सुबोध सहित अन्य समाज लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अजय साव ने बताया कि शैलेन्द्र कुमार की उपलब्धि निश्चित रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सामाजिक स...