Gaya News: रामजीवन शर्मा बने हम (से.) के जिला उपाध्यक्ष
गया, अगस्त 30 -- Gaya News: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के जिला अध्यक्ष डॉ. सिबगतुल्लाह उर्फ टुटु खां ने रामजीवन शर्मा को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष ने पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। पत्र में कहा गया है कि रामजीवन शर्मा के अनुभव और सक्रियता से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। उनसे पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद जताई गई है। मनोनयन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी, पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश मंत्री नारायण प्रसाद मांझी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूबी देवी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामजीवन शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.