गया, सितम्बर 16 -- Gaya News: इमामगंज नगर पंचायत के रानीगंज ऊपर बाजार की करीब आधा किलोमीटर सड़क इन दिनों तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वाहन तो दूर, लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रानीगंज निवासी प्रमोद तिवारी, कौशल पाठक, पिंटू वर्णवाल, उमेश कुमार और पप्पू वर्णवाल ने बताया कि ऊपर बाजार की यह सड़क करीब दो साल से बदहाल है। बारिश के दिनों में सड़क पर लंबे समय तक पानी और कीचड़ जमा रहता है। इस रास्ते से नगवां, नौडीहा के अलावा झारखंड के प्रतापपुर और चतरा जाने वाले बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क के गड्ढे और गहरे होते जा रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के ...