Gaya News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन पर पूनम को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
गया, अक्टूबर 31 -- Gaya News: टनकुप्पा के मध्य विद्यालय साहिल पथरा की आठवीं कक्षा की छात्रा पूनम कुमारी को शनिवार को विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और राज्यस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर शिक्षकों ने उसका उत्साह बढ़ाया। प्रधानाध्यापक मुकुल सिन्हा के नेतृत्व में शिक्षकों ने पूनम को माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाई। पूनम ने जिला स्तरीय कबड्डी, 600 मीटर और 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 600 मीटर दौड़ में प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मौके पर शारीरिक शिक्षक कमलेश कुमार, कोच बिगन कुमार सहित अन्य शिक्षक और मुखिया कंचन देवी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.