Gaya News: रवि महाअभियान में मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर
गया, अक्टूबर 23 -- Gaya News: आमस प्रखंड में शुक्रवार को आयोजित प्रखंडस्तरीय वासंतिक (रबी) महाअभियान में कृषि अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती के तरीके बताए। कृषि विज्ञान केंद्र के सुनील चौधरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार और जिला विपणन अधिकारी ब्रजेश कुमार ने रबी फसलों की बुआई, मोटे अनाज के उत्पादन और जैविक खाद के उपयोग की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से सही समय पर पर्याप्त नमी वाले खेतों में बीज डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। मोटे अनाज के साथ दलहन और तेलहन फसलों की खेती पर भी विशेष जोर दिया गया। किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान और अन्य लाभों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किसानों को आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं देंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.