Gaya News: रबी महाभियान से बढ़ेगी खेती की रफ्तार, आधुनिक तकनीक सीखेंगे किसान
गया, अक्टूबर 15 -- Gaya News: रबी महाभियान-2026 के तहत गया जिले में रबी फसलों की बेहतर पैदावार और किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन और वैज्ञानिक खेती के तरीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से आत्मा के तत्वावधान में गुरुवार को हरिदास सेमिनरी परिसर की गैलरी में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें रबी फसलों के उत्पादन में वृद्धि, खेती की लागत कम करने और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में गेहूं, चना, मसूर, मटर और सरसों की बेहतर पैदावार के लिए किसानों को जागरूक करने और निर्धारित उत्पादन लक्ष्य हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई। कृषि विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, बीज चयन, खेतों में नमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.