Gaya News: रचकेल पुल के समीप जलजमाव में नहाते दिखे बच्चे,
गया, जुलाई 13 -- Gaya News: प्रखंड क्षेत्र में हुई हल्की बारिश के बाद रचकेल पुल के समीप जलजमाव हो गया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक दर्जन से अधिक छोटे बच्चे गंदे पानी में स्नान करते नजर आए। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए अभिभावकों से बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की है। ग्रामीण रंजीत कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि बरसात के दिनों में नदी, तालाब, पोखर और जलजमाव वाले स्थानों पर बच्चों के जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को ऐसे स्थानों पर अकेले नहीं जाने देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.