Gaya News: रक्षा बंधन पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद
गया, अगस्त 26 -- Gaya News: रक्षा बंधन पर्व को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। गया जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बुधवार से आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्लेटफॉर्मों के साथ स्टेशन परिसर और ट्रेनों में भी जवानों की गश्ती बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा पैसेंजर ट्रेनों में भी एस्कॉर्ट टीम की तैनाती बढ़ाई गई है।
सुरक्षा व्यवस्था गया जंक्शन से गुजरने वाले गया-कोडरमा, गया-पटना और गया-डीडीयू रेलखंड पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। भीड़ के बीच चोरी, छिनतई सहित अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यात्रियों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.