Gaya News: युवा जदयू कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया मंत्री श्रवण कुमार का जन्मदिन
गया, अगस्त 20 -- Gaya News: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार का जन्मदिन गुरुवार को परैया स्थित युवा जदयू कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष गीतेश दांगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान नेताओं ने मंत्री के नेतृत्व और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिल रही है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी, उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, वीरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, सोनू कुमार, रजनीकांत, श्रीकांत कुमार, ओमप्रकाश कुमार और सौरभ कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.