Gaya News: युवतियों की प्रतिभा और ऊर्जा राष्ट्र को नई दिशा दे सकती है
गया, अक्टूबर 15 -- Gaya News: गया कॉलेज के एकता भवन में गुरुवार को युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से युवतियों के व्यक्तित्व विकास, महिला सशक्तिकरण, शैक्षणिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अभाविप केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी ने कहा कि युवतियों को संगठनात्मक गतिविधियों में आगे आकर अपने विचारों को अभिव्यक्त करना चाहिए। इससे निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। युवतियों की प्रतिभा और ऊर्जा राष्ट्र को नई दिशा दे सकती है। राष्ट्र सेविका समिति की जिला संपर्क प्रमुख संगीता सिन्हा महिला सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित न रहे, बल्कि व्यवहार में दिखना चाहिए। युवतियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल जागरूकता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.