गया, नवम्बर 6 -- Gaya News: पूर्व मध्य रेलवे के चीफ पर्सनल ऑफिसर अवधेश कुमार शुक्रवार को गया जंक्शन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर स्थित रेलवे के विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया और वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली व व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गया जंक्शन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जमीनी हकीकत भी परखी। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर दूसरे राज्यों से घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर स्टेशन पर की गई विशेष व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्लेटफॉर्म, यात्री आवागमन, प्रतीक्षालय और अन्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही भीड़ के बीच सुरक्षा की चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया ता...