Gaya News: मोहनपुर से 421 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
गया, सितम्बर 14 -- Gaya News: मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिछी पहाड़ी से पुलिस ने सोमवार को स्कॉर्पियो पर लदे 421 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर भारी मात्रा में लदे विदेशी शराब को जब्त किया गया। इस मामले में गाड़ी पर सवार सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के केवल ओला झरना गांव के मनीष कुमार और अतरी थाना क्षेत्र के नानूबीघा गांव के मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में स्कॉर्पियो के आगे चल रही अपाचे बाइक को भी जब्त किया गया। जिसका चालक भागने में सफल रहा। बाद में थाना परिसर में जब्त किए गए शराब की बोतलों की गिनती कराई गई। पकड़े गए तस्कर पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके से शराब लेकर आ रहे थे। आवश्यक पूछताछ के बाद मनीष और मोहित को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.