गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: मोहनपुर थाना क्षेत्र के लहनग़पुर गांव से पुलिस ने मंगलवार को यौन शोषण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल मांझी नामक युवक यौन शोषण के मामले में आरोपी था। पहले से शादीशुदा अनिल एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। संबंधित मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...