Gaya News: मोहनपुर से चार शराबी गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 31 -- Gaya News: मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिहारी पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने चार शराबी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शराब पीकर हंगामा कर रहे जिले के फतेहपुर के रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में फतेहपुर थाना क्षेत्र के रातों खुर्द गांव के कौशल कुमार, गुलाडीह के पवन कुमार, मानपुर के सुजीत कुमार, धरहरा के अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। फतेहपुर के रहने वाले चारों लोग बलियारी पेट्रोल पंप के समीप नशे की हालत में ऊलजुलूल हरकत कर रहे थे। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.