Gaya News: मोरहर की तेज धार से शेरघाटी में कटाव
गया, सितम्बर 2 -- Gaya News: प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश से उफनाई मोरहर नदी ने शेरघाटी में कई जगहों पर कटाव शुरू कर दिया है। इमामगंज की ओर से आने वाली मोरहर अंग्रेजी के एस आकार में शेरघाटी में प्रवेश करती है। आमस प्रखंड के हमजापुर स्थित दूधिया घाट के पास नदी का कटाव तेजी से हो रहा है। इसके अलावा अनुमंडल न्यायालय के पीछे और जीटी रोड पुल के पास भी तेज धार से नदी के किनारे कटाव हो रहा है। कटाव की चपेट में हमजापुर का छठ घाट, कोर्ट के पास श्मशान घाट में लगे पेड़ और करीब 400 साल पुरानी कमर अली सुल्तान की दरगाह के आने का खतरा है। यह भी पढ़ें- Gaya News: नदी में आई बाढ़ से बहा छठ घाट अधिकारियों के प्रयास से आपदा प्रबंधन विभाग ने छठ घाट के पास बालू से भरे बोरे लगाकर तटबंध को मजबूत करने का काम शुरू किया है। हालांकि दूधिया घाट, कोर्ट के पीछे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.