Gaya News: मोबाइल लूटकांड का लूटा गया मोबाइल बरामद
गया, जुलाई 29 -- Gaya News: छकरबंधा थाना पुलिस ने मोबाइल लूटकांड में लूटा गया मोबाइल बुधवार को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि इस मामले में पहले ही चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए थे। तकनीकी जांच में पता चला कि लूटा गया मोबाइल औरंगाबाद जिले के आजन थाना क्षेत्र में संतु कुमार के नाम से संचालित हो रहा है। स्थानीय थाना के सहयोग से संबंधित व्यक्ति से मोबाइल थाना में जमा कराया गया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.