गया, अगस्त 17 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सर्वोदयपुरी गांव में सोमवार की देर शाम पिता की डांट से नाराज 12 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, विक्रम कुमार सर्वोदयपुरी गांव के बिरजू मांझी का पुत्र था। विक्रम घर पर ही मोबाइल फोन लिए हुए था। उसके पिता ने उसे डांट-फटकार लगाई और मोबाइल लेकर अपने छोटे बेटे को दे दिया। साथ ही पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। पिता की डांट से किशोर नाराज हो गया। इसके बाद उसने घर के अंदर ही साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर घर में अफरा-तफरी मच गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मे...