गया, सितम्बर 8 -- Gaya News: मैंगरा पुलिस ने सोमवार रात गुप्त सूचना पर पछन्दा बागपुर गांव के समीप छापेमारी कर 35 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के पास शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कारोबारी एक गैलन में रखी 35 लीटर महुआ शराब छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शराब जब्त कर ली है। फरार कारोबारी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...