गया, नवम्बर 5 -- Gaya News: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से खेतों की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से मिट्टी की सेहत खराब हो रही है। इसका दुष्प्रभाव मानव और पशुओं के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की मांग है। हरिदास सेमिनरी परिसर स्थित कला संस्कृति भवन में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी और एक दिवसीय खेत बचाओ अभियान को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने ये बातें कहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया। दोनों अतिथियों ने विभिन्...