गया, सितम्बर 30 -- Gaya News: भाकपा-माले 'स्कूल ठीक करो, सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था करो' अभियान की शुरुआत गुरुवार से करेगी। भाकपा-माले की टिकारी प्रखण्ड सचिव रवि कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति को लेकर पार्टी गंभीर है। रवि कुमार ने कहा कि एक अक्टूबर से भाकपा-माले, आरवाईए और एआईएसए की टीम टिकारी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का भ्रमण करेगी। टीम विद्यालयों में जाकर भवन की स्थिति, जर्जर कमरों, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेगी और वास्तविक स्थिति को सामने लाने का काम करेगी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे गरीब, मजदूर, किसान और वंचित परिवारों से आते हैं। इसलिए सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ताप...