Gaya News: मारपीट मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल
गया, सितम्बर 28 -- Gaya News: इमामगंज थाना क्षेत्र के इमामगंज में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के रणजीत कुमार और दूसरे पक्ष के संजीत कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.