गया, अक्टूबर 10 -- Gaya News: मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और संकोच को दूर करने के उद्देश्य से मगध विश्वविद्यालय में आयोजित विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस समारोह का शनिवार को समापन हुआ। मनोविज्ञान विभाग और काउंसलिंग सेल की ओर से पांच से 10 अक्तूबर तक चले इस छह दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। समापन पर 'सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य: जागरूकता से कार्रवाई तक' विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता कुमारी और कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट डॉ. दीपशिखा काव्या ने मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों, परामर्श की उपयोगिता और सामाजिक कलंक पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News...