Gaya News: मानपुर स्टेशन पर मेगा टिकट जांच, 367 बेटिकट यात्री धराये
गया, अगस्त 31 -- Gaya News: गया-मानपुर रेल सेक्शन पर सोमवार को रेलवे की ओर से चलाए गए मेगा विशेष टिकट जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले 367 यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से रेलवे ने दो लाख 55 हजार 65 रुपये जुर्माना वसूला। डीडीयू रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन के नेतृत्व में गया जंक्शन और मानपुर स्टेशन पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। मानपुर स्टेशन पर विशेष रूप से टिकट जांच की गई। अभियान में गया जंक्शन के सीआईटी आरआर सिन्हा के साथ टीटीई और आरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। जांच टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों के टिकट की जांच की। बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़कर रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई की गई। कई यात्रियों से मौके पर ही जुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.