Gaya News: मानपुर: गूंगी महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
गया, अक्टूबर 1 -- Gaya News: मानपुर के मल्लाह टोली में गुरुवार की सुबह एक गूंगी विधवा महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। घर के कमरे में 50 वर्षीय गूंगी देवी का शव पड़ा मिला। कमरे में चारों ओर खून बिखरा था और महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने लोढ़ी से सिर पर कई वार कर महिला की बेरहमी से हत्या की। पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। गूंगी देवी मकान में अकेली रहती थी। उसकी कोई संतान भी नहीं है। तीन साल पहले पति कृष्णा साव की मौत जॉन्डिस (पीलिया) की बीमारी से हो गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि कृष्णा साव ने संतान की चाह में तीन शादियां की थीं। गूंगी देवी तीसरी पत्नी है। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.