Gaya News: माड़नपुर को मिला नया विद्यालय भवन, शिक्षा सुविधाएं होंगी बेहतर
गया, अगस्त 7 -- Gaya News: गया जी टाउन विधानसभा क्षेत्र के माड़नपुर स्थित चंद्रशेखर उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधुनिक व सुविधायुक्त विद्यालय भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेंगे, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि अशोक उच्च विद्यालय, खरखुरा, नव स्थापित उच्च विद्यालय, शहमीरतकया मध्य विद्यालय व उत्क्रमित मध्य उच्च विद्यालय, गोदावरी के भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। इन विद्यालयों में जी प्लस 4 मॉडल के आधुनिक भवन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विधायी मद व मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत हरांचल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.