Gaya News: महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
गया, जुलाई 15 -- Gaya News: मैंगरा थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रामचक गांव में छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब कारोबार के आरोपित सूरज मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर सशस्त्र बल के साथ उसके घर पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके घर से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और धंधे में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.