Gaya News: महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गया, जुलाई 27 -- Gaya News: बांकेबाजार थाना क्षेत्र के सैफगंज गांव के पास रविवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान अनिल चौधरी को सिर पर 20 लीटर महुआ शराब लेकर जाते हुए पकड़ा गया। वहीं बिशुनदेव चौधरी को 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से कुल 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.