Gaya News: महिला ने की प्रताड़ना की शिकायत
गया, नवम्बर 4 -- Gaya News: शेरघाटी थाने के नीमा गांव की कैतकी देवी नामक एक विवाहिता ने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की है। बुधवार को शेरघाटी थाना पहुंचकर महिला ने पुलिस को एक आवेदन दिया है, जिसमें उसके पति जितेंद्र कुमार, सास कांति देवी, गोतनी कविता देवी सहित कई लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है कि उसके तीन बच्चे भी हैं और पति बाहर रहता है। ससुराल के लोगों ने उसे मार पीट कर घर से निकाल दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.