गया, अक्टूबर 10 -- Gaya News: खिजरसराय थाना क्षेत्र के बाना मांझी टोला में मजदूरी विवाद में ईंट से शुक्रवार को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। घटना के विरोध में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बाइपास मोड़ पर रखकर गया-पटना मार्ग जाम कर दिया। हमला कर वर्षीय कांति देवी की हत्या कर दी गई।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम ईंट भट्ठे पर मजदूरी विवाद में कांति देवी (55 ) पर ईंट से हमला किया गया था। गंभीर हालत में उन्हें खिजरसराय सीएचसी से मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम के बाद शव खिजरसराय पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर एसडीओ केशव आनंद और थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पहुंचीं। जिला कल्याण पदाधिकारी ने परिवार को सरकारी प्राव...