गया, नवम्बर 19 -- Gaya News: गया जी। शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित महावीर इंटर विद्यालय में गुरुवार को नवनिर्मित शेड का उद्घाटन हुआ। बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से नवनिर्मित शेड का विधिवत उद्घाटन किया। विस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास, नागरिक सुविधाओं का विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना हमारा संकल्प है। विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण व आवश्यक सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर डॉ.कौशलेंद्र प्रताप, अनूप केडिया, प्राचार्य पी पी प्रियदर्शी, प्रदीप केसरी, मो.मुख्तार, बलिराम प्रसाद,अनिल गुप्ता, पंकज लोहानी व मुकेश चंद्रवंशी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...