Gaya News: महाबोधि मंदिर से गूंजा विश्वशांति और मानव कल्याण का संदेश
गया, नवम्बर 1 -- Gaya News: विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर रविवार को बुद्धमय हो उठा। महाकठिन चीवरदान समारोह में विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना कर पूरी दुनिया में अमन, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। इस धार्मिक आयोजन के साथ ही बोधगया में नए पर्यटन सीजन की रौनक भी शुरू हो गई। पवित्र बोधिवृक्ष के सानिध्य में आयोजित समारोह में थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, कंबोडिया, म्यांमार सहित कई बौद्ध देशों के भिक्षु और विदेशी श्रद्धालु शामिल हुए। इस वर्ष थाईलैंड के श्रद्धालु समारोह के मुख्य दानदाता बने। पारंपरिक बौद्ध रीति-रिवाजों के बीच एक हजार से अधिक भिक्षुओं को चीवर के साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री अर्पित की गई। दान प्राप्त करने के बाद भिक्षुओं ने श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद दिया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.