Gaya News: महाबोधि मंदिर में म्यांमार के सैन्य अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना
गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: गुवाहाटी में आयोजित तीसरी भारत-म्यांमार रक्षा सहयोग बैठक में शामिल होने के बाद म्यांमार के सैन्य अधिकारी शुक्रवार को बोधगया पहुंचे। म्यांमार की सेना में चीफ ऑफ आर्म्ड फोर्सेस ट्रेनिंग लेफ्टिनेंट जनरल प्ये सोन लिन के नेतृत्व में 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय शिष्टमंडल यहां आया। बोधगया पहुंचने के बाद शिष्टमंडल ने महाबोधि मंदिर का दर्शन किया और भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना की। महाबोधि मंदिर के वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो ने मंदिर के गर्भगृह में शिष्टमंडल के सदस्यों को विधिवत पूजा कराई। इसके बाद सभी अतिथियों ने ऐतिहासिक पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन किया और गर्भगृह की परिक्रमा की। इस दौरान वरीय पुजारी ने लेफ्टिनेंट जनरल प्ये सोन लिन सहित सभी अतिथियों को खादा पहनाकर स्वागत किया। बीटीएमसी की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.