गया, नवम्बर 4 -- Gaya News: म्यांमार का पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय शिष्टमंडल बुधवार की शाम बोधगया पहुंचा। म्यांमार के उप धार्मिक मामलों के मंत्री लिन ओंग के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। बोधगया पहुंचने पर बीटीएमसी कार्यालय के समीप महाबोधि मंदिर के वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो एवं भिक्षु डॉ. दीनानंद ने सभी अतिथियों का खादा पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद शिष्टमंडल ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के समक्ष पूजा-अर्चना की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे भी विशेष पूजा की और कुछ समय ध्यान-साधना में बिताया। यह भी पढ़ें- Gaya News: महाबोधि मंदिर में म्यांमार के उप धार्मिक मंत्री ने की पूजा-अर्चना इस दौरान वरीय प...