Gaya News: महाबोधि मंदिर में जापानी शिष्टमंडल ने की विश्व शांति की कामना
गया, नवम्बर 1 -- Gaya News: जापान की राजधानी टोक्यो से आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े पीस ऑफ लाइफ समूह के 60 सदस्यीय शिष्टमंडल ने रविवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। जेन मास्टर केन के नेतृत्व में जापानी दल होटल सुजाता से कतारबद्ध होकर पदयात्रा करते हुए मंदिर पहुंचा। यहां भगवान बुद्ध के समक्ष मत्था टेककर सदस्यों ने विश्व शांति, मानव कल्याण और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में 55 भिक्षुओं को चीवर अर्पित कर विशेष पूजा की गई। शिष्टमंडल के सदस्यों ने गर्भगृह की परिक्रमा भी की। मौके पर 'द बुद्धा' नामक वार्षिक पुस्तक का पूजन किया गया। जापान में कारोबारी और बोधगया निवासी राहुल अग्रवाल ने बताया कि शिष्टमंडल की ओर से महाकठिन समारोह के तहत 30 से अधिक भिक्षुओं को चीवर दान किया गया। इसके अलावा जापान के विभिन्न बौद्ध मंदिरों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.