गया, अक्टूबर 23 -- जापानी प्रतिनिधिमंडल ने महाबोधि मंदिर में किए दर्शन Gaya News: जापान के प्रतिष्ठित कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार की शाम महाबोधि मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध को नमन किया। केंसुके होरियुची के नेतृत्व में सांतोकू और सीजीसी कंपनी के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बोधगया पहुंचे। महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में सभी ने भगवान बुद्ध का पूजा-अर्चना किया। पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन किया और विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की। गर्भगृह के परिक्रमा के बाद सभी मुचलिंद सरोवर भी देखने पहुंचे। महाबोधि मंदिर में प्रतिनिधिमंडल का वरीय पुजारी भिक्षु चालिंदा, भिक्षु डॉ. मनोज थेरो व बीटीएमसी की पूर्व सचिव सह राजगीर विश्व शांति स्तूप की सचिव महाश्वेता महारथी ने किया। सदस्यों ने मेडिटेशन पार्क में शांति घंटी बजाकर विश्व में प्रेम, सद्भाव औ...