गया, अक्टूबर 30 -- Gaya News: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर शुक्रवार को बोधगया में भी देखने को मिला। मौसम खराब रहने के कारण विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गयी। आम दिनों में देशी-विदेशी पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाला मंदिर परिसर दिनभर लगभग सूना रहा। अहले सुबह से ही बारिश और खराब मौसम की आशंका के कारण अधिकांश विदेशी पर्यटकों ने होटल के कमरों से बाहर निकलने से परहेज किया। इसका असर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पड़ा। सामान्य दिनों में लगने वाली श्रद्धालुओं की कतार गुरुवार शाम से ही नजर नहीं आयी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, तीसरे दिन भी रुक-रुककर होती रही बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त महाबोधि म...