Gaya News: महापुर की शिक्षिका रेणु कुमारी शुकदेव चौधरी अवार्ड से हुईं सम्मानित
गया, अक्टूबर 28 -- Gaya News: आमस के महापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रेणु कुमारी को शुकदेव चौधरी शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 26 अक्तूबर को बांकेबाजार के तिलैया में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचारपूर्ण शिक्षण शैली और बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए उनका चयन किया गया था। शिक्षिका रेणु कुमारी विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, उनकी प्रतिभा निखारने और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वह खेल आधारित गतिविधियों, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) और रचनात्मक तरीकों से पढ़ाई को सरल व रोचक बनाती हैं। इसके अलावा बच्चों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन, खेलकूद और पाठ्येतर गतिविधियों में भागीदारी को भी प्रोत्साहित करती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.